पेट्रोल बाइक भूल जाओ! Ola ने कर दिया धमाका,

March 4, 2026 6:23 PM

ओला इलेक्ट्रिक ने अपनी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल ‘ओला रोडस्टर’ (Ola Roadster) की कीमतों में भारी कटौती कर दी है। होली महोत्सव कैंपेन के तहत अब इस बाइक की शुरुआती कीमत महज 79,999 रुपये (एक्स-शोरूम) हो गई है।

दिलचस्प बात यह है कि इस कटौती के बाद ओला रोडस्टर अब बाजार में मौजूद हीरो सुपर स्प्लेंडर जैसे पॉपुलर पेट्रोल मॉडल्स से भी सस्ती हो गई है। कंपनी का यह कदम उन लोगों को लुभाने के लिए है जो बजट में एक अच्छी इलेक्ट्रिक बाइक की तलाश कर रहे हैं।

नए प्राइस और वेरिएंट्स:

  • Ola Roadster X: इसके 3.5 kWh बैटरी वाले वेरिएंट की कीमत 92,999 रुपये और 4.5 kWh वाले वेरिएंट की कीमत 99,999 रुपये तय की गई है।
  • Roadster X+: इसके प्रीमियम वेरिएंट्स की बात करें तो 4.5 kWh मॉडल 1.10 लाख रुपये और दमदार 9.1 kWh मॉडल 1.89 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) में उपलब्ध होगा।

त्योहारी सीजन के खास ऑफर्स: होली के मौके पर कंपनी ‘मुहूर्त महोत्सव’ भी चला रही है। इसमें दो दिनों तक 90-90 मिनट के ‘शुभ मुहूर्त’ के दौरान ग्राहकों को एक्सक्लूसिव डिस्काउंट मिलेंगे।

  • मौजूदा ओला ग्राहकों के लिए इस मुहूर्त पीरियड में 5,000 रुपये का एक्स्ट्रा फायदा मिलेगा।
  • पुराने स्कूटर से अपग्रेड करने वालों को नई S1 सीरीज और रोडस्टर पर 50,000 रुपये तक के बेनिफिट्स मिल सकते हैं।
  • इतना ही नहीं, S1 Pro और S1 Pro+ मॉडल्स पर 8 साल की एक्सटेंडेड वारंटी का ऑफर भी दिया जा रहा है।

अगर आप पेट्रोल के बढ़ते दामों से परेशान हैं और एक इलेक्ट्रिक बाइक लेने का मन बना रहे हैं, तो ओला का यह नया ऑफर आपके लिए काफी फायदे का सौदा साबित हो सकता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment