Please wait..

मारुति पर मेहरबान हैं लोग, जमकर खरीद रही ये 3 कारें ये है ऑफर

Best Maruti Cars मारुति सुजुकी की यह कार देश के हर कार सेगमेंट में पॉपुलर है। कंपनी हर महीने अपनी कारों की हजारों यूनिट्स बेचती है। कंपनी की वैगनआर, स्विफ्ट के अलावा कई अन्य मॉडल देश में लोगों को पसंद आ रहे हैं। अगर आपकी योजना भी कुछ समय में अपने लिए नई कार खरीदने की है। तो इस रिपोर्ट में आप देश के कार बाजार में मौजूद कंपनी की कुछ बेहतरीन बजट सेगमेंट की कारों के बारे में जानकारी ले सकते हैं।

कंपनी की कार मारुति वैगनआर को अब ‘टॉल बॉय’ भी कहा जा रहा है। अप्रैल 2023 की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की लिस्ट में इसका नाम पहले नंबर पर रहा है। कंपनी ने पिछले महीने इसकी 20,879 यूनिट्स बेची हैं। अगर इसकी तुलना अप्रैल 2022 से करें तो कंपनी की बिक्री में 20 फीसदी की ग्रोथ देखने को मिली है। कंपनी ने अप्रैल 2022 में कुल 17,766 इकाइयों की बिक्री की थी। बाजार में इस कार की शुरुआती कीमत 5.54 लाख रुपये है। इसमें सीएनजी पर आपको 34.05 किमी प्रति किलो का माइलेज मिलता है।

दूसरे नंबर पर है मारुति स्विफ्ट
अगर आप प्रीमियम हैचबैक की तलाश में हैं। फिर मारुति स्विफ्ट आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकती है। पावरफुल इंजन के अलावा कंपनी की यह कार कई एडवांस फीचर्स के साथ आती है। अप्रैल 2023 में कंपनी ने 18,573 यूनिट्स की बिक्री की है। अगर अप्रैल 2022 से इसकी तुलना करें तो कंपनी की बिक्री में 111 फीसदी की ग्रोथ दर्ज की गई है। कंपनी ने अप्रैल 2022 में कुल 8,898 इकाइयों की बिक्री की थी।

तीसरे नंबर पर मारुति बलेनो है
मारुति बलेनो कंपनी की आकर्षक दिखने वाली कार है। जिसने कम समय में बाजार में अपने लिए एक जगह बना ली है। अप्रैल 2023 में कंपनी ने 16,180 यूनिट्स की बिक्री की है। अगर इसकी तुलना अप्रैल 2022 से करें तो कंपनी की बिक्री में 48 फीसदी की ग्रोथ देखने को मिली है। कंपनी ने अप्रैल 2022 में कुल 10,938 इकाइयों की बिक्री की थी।

Leave a Comment