Please wait..

ग्रैंड विटारा, क्रेटा और सेल्टोस की ‘डट द डस्ट’ में आने वाली यह एसयूवी 4 दिन बाद लॉन्च होगी; आपको मिलेंगे पूरे फीचर्स

होंडा इंडिया इस महीने अपनी पहली एसयूवी से पर्दा उठाने के लिए पूरी तरह तैयार है। कंपनी इसे 6 जून को ग्लोबली पेश करेगी। इस मिड-साइज एसयूवी का कोड नेम 3यूएस है। इसका असली नाम क्या होगा, 4 दिन बाद पर्दा उठ जाएगा। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसे होंडा एलिवेट या होंडा सीआर-वी नाम दिया जा सकता है। इस साल इसे भारतीय बाजार में भी लॉन्च किया जाएगा। वहीं इसकी बिक्री भी इसी साल से शुरू हो जाएगी। सीआर-वी मॉडल का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को रजनी चौधरी ने शेयर किया है. इसमें इस एसयूवी के एक्सटीरियर, इंटीरियर और फीचर्स के बारे में विस्तार से बताया गया है। बता दें कि होंडा की इस एसयूवी का मुकाबला मारुति ग्रैंड विटारा, किया सेल्टोस, हुंडई क्रेटा, स्कोडा कुशाक जैसे मॉडल्स से होगा।

होंडा सीआर-वी एक्सटीरियर

होंडा सीआर-वी का यह मॉडल ई-एचईवी (हाइब्रिड) तकनीक के साथ आएगा। इसके फ्रंट में बड़ी और खुली ग्रिल मिलेगी। इस ग्रिल में ब्लैक पियानो फिनिशिंग के साथ बड़े-बड़े छेद मिलते हैं, जो हनी ग्रिल से काफी मिलते-जुलते हैं। इसके ठीक नीचे एक छोटी सी ग्रिल पाई जाती है। ग्रिल के दोनों तरफ एलईडी लाइट्स का एक सेक्शन है। इसमें एलईडी डीआरएल इंडिकेटर्स उपलब्ध हैं। इसमें एलईडी फॉग लैंप भी दिए गए हैं। ग्रिल पर होंडा के लोगो के ठीक नीचे फ्रंट कैमरा मिलता है। ग्रिल में ही चार पार्किंग सेंसर दिए गए हैं।

इसकी अलॉय की बात करें तो यह डायमंड कटिंग के साथ आता है। वे एक खिलते हुए फूल की तरह दिखते हैं। अलॉय में ब्लैक और सिल्वर फिनिशिंग दी गई है। ये 19 इंच के ड्यूल टोन अलॉय हैं। इसमें ड्यूल शेड ओआरवीएम मिलते हैं। जिसमें कैमरा फिक्स है। इस एसयूवी में 360 डिग्री कैमरे मिलते हैं। साइड से इसमें ग्रैंड विटारा की झलक देखने को मिलती है।

इसके रियर की बात करें तो यह काफी भारी-भरकम दिखता है। इसमें कई जगहों पर एलईडी सेक्शन देखने को मिलता है। जैसे इसमें एलईडी स्पॉइलर दिया गया है। इसमें एलईडी टेललैंप दिए गए हैं। इन्हें एलईडी डीआरएल का डिजाइन भी दिया गया है. इसके लोअर बंपर में कैमरे और सेंसर भी मिलते हैं. साथ ही छोटे एलईडी इंडिकेटर्स भी दिए गए हैं। यह एक ऑल व्हील ड्राइव मॉडल है। इसमें ट्विन एग्जॉस्ट स्ट्रक्चर मिलता है, लेकिन केवल एक ही चालू है। दूसरा सिर्फ डिजाइन को संतुलित करता है।

अब बात करें इसके बूट स्पेस की तो इसमें पावर्ड टेल गेट मिलता है। यानी सिर्फ एक बटन की मदद से यह खुल जाएगा। कंपनी ने बूट स्पेस के निचले हिस्से में बैटरी फिक्स की है। यह एक हाइब्रिड मॉडल है, जो कई मौकों पर बैटरी से ऑपरेट होता है। इसमें करीब 500 लीटर का फ्लैट बूट स्पेस मिलता है। यानी आप इसमें कितना भी सामान ले जा सकते हैं।

होंडा सीआर-वी का इंटीरियर

अब बात करें इसके इंटीरियर की तो रियर में काफी आरामदायक सीटें मिलती हैं। इस पर बेहतरीन लेदर फिनिशिंग दी गई है। खास बात यह है कि आप अपने कम्फर्ट के हिसाब से रियर सीट को रिक्लाइन कर सकते हैं। इसमें हेडरूम भी बहुत बड़ा है। अगर आपकी हाइट 7 फीट या उससे ज्यादा है तो भी सिर छत से नहीं टकराता है। इसके साथ लेगरूम भी अच्छा है। सेंटर में एसी वेंट्स पाए जाते हैं। वहीं, इसके नीचे 2 यूएसबी चार्जर पॉइंट मिलते हैं। इसमें ड्यूल पैनोरमिक सनरूफ मिलता है।

सामने के दरवाजे पर आपको सीट समायोजन के लिए दो मेमोरी मिलती हैं। साथ ही, इसमें सभी पावर विंडो को कंट्रोल करने के लिए स्विच मिलते हैं। कार के अंदर बोस कंपनी का म्यूजिक सिस्टम 12 स्पीकर्स के साथ मिलता है। दोनों फ्रंट सीटों के लिए इलेक्ट्रिक एडजस्ट करने का ऑप्शन है। ड्राइव सीट के लिए हाइट एडजस्ट ऑप्शन भी उपलब्ध है। इसमें ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलता है। हैंड रेस्ट सेक्शन के नीचे एक बड़ा बॉक्स दिया गया है। इसमें 2 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है।

एसयूवी को लेदर वार्प स्टीयरिंग मिलती है। इस पर क्रूज कंट्रोल के साथ-साथ कई ऑपरेशन के लिए स्विच मिलते हैं। इसमें पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर उपलब्ध है। एसी वेंट्स में हनीकॉम्ब ग्रिल मिलती है। इसके डैशबोर्ड पर प्लॉटिंग इंफोटेनमेंट सिस्टम उपलब्ध है। वॉल्यूम कंट्रोल के लिए इसमें एक अलग नॉब भी है। इसके नीचे एसी को मैन्युअली ऑपरेट करने के लिए स्विच दिए गए हैं। उसके नीचे 12वी चार्जर, यूएसबी, टाइप-सी, वायरलेस चार्जर के ऑप्शन मिलते हैं।

Leave a Comment