Please wait..

इन दमदार फीचर्स के साथ लॉन्च हुई Honda CB350, रॉयल एनफील्ड का बैंड बजा रही है इस कीमत में

Honda CB350 vहोंडा सीबी 350 रेट्रो क्लासिक मोटरसाइकिल को लंबे इंतजार के बाद आखिरकार भारत में लॉन्च कर दिया गया है। होंडा मोटरसाइकिल इंडिया ने आज 17 नवंबर 2023 को पावरफुल फीचर्स और आकर्षक लुक के साथ इसे लॉन्च कर दिया है। इसका सीधा मुकाबला खतरनाक लुक वाली रॉयल एनफील्ड क्लासिक से होगा। होंडा सीबी 350 को भारतीय बाजार में 2 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया गया है।

Honda CB350 के मुख्य फीचर्स

2023 होंडा सीबी350 के फीचर्स में सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और एनालॉग स्पीडोमीटर शामिल हैं। इसके साथ स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और वॉयस असिस्टेड नेविगेशन सिस्टम जैसे आधुनिक फीचर्स जोड़े गए हैं। इसके स्टैंडर्ड फीचर्स में टेकोमीटर, ट्रिप मीटर, गियर पोजीशन, फ्यूल गेज, सर्विस इंडिकेटर, स्टैंड अलर्ट और टाइम देखने के लिए क्लॉक शामिल हैं।

Honda CB350
Honda CB350

Honda CB350 गाड़ी की कीमत

होंडा सीबी350 को दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है जिसमें पहले वेरिएंट डीलक्स की कीमत 1,99,900 रुपये और इसके दूसरे वेरिएंट डीलक्स प्रो को 2,17,800 रुपये एक्स शोरूम की कीमत पर लॉन्च किया गया है। होंडा सीबी350 में 348.36 सीसी का इंजन इस्तेमाल किया गया है। जिसे पांच स्पीड गियर बॉक्स के साथ जोड़ा गया है।

Honda CB350 डिजाइन

होंडा सीबी350 के डिजाइन को देखने से पता चलता है कि होंडा ने सीधे तौर पर रॉयल एनफील्ड बुलेट को निशाना बनाया है। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए इसे दोनों तरफ प्रॉपर मेटल फेंडर और बिना किसी फैंसी स्टिकर्स के प्लेन-जेन कलर थीम के साथ पेश किया गया है। इसे स्टाइलिश लुक देने के लिए कांटे पर क्रोम एग्जॉस्ट, ज्यादा प्रीमियम सीट कवर के साथ स्प्लिट सीट, टैंक ग्रिप और मेटल कवर जैसे स्टाइलिंग एलिमेंट्स का इस्तेमाल किया गया है।

Honda CB350 इंजन

होंडा सीबी350 के इंजन की बात करें तो इसमें होंडा एच-नेच 350 वाला ही इंजन देखने को मिल सकता है। इसमें 349 सीसी का संतुलित एयर कूल्ड इंजन दिया गया है। जो 5,500 आरपीएम पर 21.7 बीएचपी की पावर और 3,000 आरपीएम पर 29.4 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसे 5 स्पीड गियरबॉक्स से लैस किया गया है। राइडिंग को आसान बनाने के लिए इसमें असिस्ट क्लच का फायदा है।

Honda CB350 सस्पेंशन और ब्रेक

होंडा सीबी 350 के हार्डवेयर और सस्पेंशन के कार्यों को करने के लिए, इस वाहन को सामने की ओर टेलीस्कोपिक फोर्क और पीछे टेलीस्कोपिक फोर्क द्वारा नियंत्रित किया गया है। और इसके ब्रेकिंग फंक्शन को परफॉर्म करने के लिए दोनों पहियों पर 240 एमएम डिस्क ब्रेक ्स जोड़े गए हैं। और इसके सेफ्टी फीचर्स में आपको ड्यूल चैनल एबीएस, एंटी लॉकिंग ब्रेकिंग सिस्टम जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। होंडा सीबी 350 के दोनों पहियों पर 18 इंच के अलॉय व्हील दिए गए हैं।

Honda CB350 की बुकिंग

अगर आप होंडा सीबी350 खरीदने के इच्छुक हैं। तो आप इसे होंडा की आधिकारिक वेबसाइट या होंडा डीलरशिप पर जाकर बुक कर सकते हैं। इसकी बुकिंग आधिकारिक तौर पर शुरू हो चुकी है।

Honda CB350 प्रतिद्वंद्वी

भारतीय बाजार में होंडा सीबी 350 का मुकाबला रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 और रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 से है।

लॉन्च होगी 5-डोर महिंद्रा थार, इतनी होगी कीमत

Leave a Comment