Please wait..

हौंडा ने लॉन्च किया नया सीरीज स्कूटर ओला को नानी याद आई

भारतीय बाजार में होंडा कंपनी ने इस सेगमेंट में अपना दबदबा बनाए रखा है। इस समय होंडा कंपनी की एक्टिवा की हर महीने 1 लाख से ज्यादा यूनिट्स बिक रही हैं। इसलिए इस स्कूटर को और भी दमदार बनाने के लिए कंपनी ने 160 सीसी इंजन वाला नया स्टायलो स्कूटर पेश किया है।

यह दिखने में स्टाइलिश होने के साथ ही शानदार फीचर्स से लैस है। अगर होंडा के प्रीमियम 160 सीसी स्कूटर्स की बात करें तो कंपनी ने होंडा एडीवी 160, क्लिक 160 को भी पेश किया है। अब नया स्टायलो 160 नियो रेट्रो लुक में भी उपलब्ध है, जिसे खासतौर पर युवाओं के लिए पेश किया गया है। इस रेट्रो लुकिंग स्टायलो 160 में कई शानदार फीचर्स भी दिए गए हैं। इसमें एलईडी हेडलाइट्स, एलईडी डीआरएल, एलईडी टेललाइट, कॉम्बी ब्रेकिंग सिस्टम, एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, कीलेस स्टार्ट फीचर, अलॉय व्हील्स, कलर कोटेड फ्लोरबोर्ड जैसी चीजें शामिल हैं।

इसके अलावा होंडा की स्टायलो 160सीसी में अब ग्लैम बैज, ग्लैम रेड, रॉयल ग्रीन और रॉयल मैट ब्लैक रंग मिलता है। टॉप-स्पेक रॉयल वेरिएंट अधिक महंगा होने की संभावना है क्योंकि इसमें एबीएस विकल्प मिलता है। इनमें ब्राउन कलर के फ्लोर बोर्ड और सीट कवर मिलते हैं। आपको बता दें कि होंडा की स्टायलो 160cc में आपको सिंगल सिलिंडर लिक्विड कूल्ड इंजन मिल रहा है जो लगभग 16 बीएचपी पावर और 15 एनएम पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें आपको 45 kmpl का माइलेज मिलता है। यह हीरो ज़ूम 160 और यामाहा एरोक्स 155 के समान है।

अगर हम इसके अन्य कंपोनेंट्स की बात करें तो इसमें 12 इंच के अलॉय व्हील्स, चौड़े टायर, फ्रंट डिस्क ब्रेक, आरएसयू टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क और कई अन्य फीचर्स मिलने की संभावना है। इसमें आपको सीट के नीचे बड़ी जगह भी मिलती है। केवल Royal वेरिएंट में सिल्वर ग्रैब रेल और सिल्वर फ्रंट फोर्क्स पेंट मिलता है।

Leave a Comment