AUTOZAUTOZ
  • Home
  • Featured
  • बाइक अपडेट्स
  • इलेक्ट्रिक गाड़िया
  • कार अपडेट्स
  • ऑटो न्यूज़
Facebook X (Twitter) Instagram
AUTOZAUTOZ
  • Home
  • Featured
  • बाइक अपडेट्स
  • इलेक्ट्रिक गाड़िया
  • कार अपडेट्स
  • ऑटो न्यूज़
AUTOZAUTOZ
You are at:Home»ऑटो न्यूज़»प्रेमिका को ले जा रहा था शख्स, ट्रैफिक नियम तोड़ते हुए सीसीटीवी में कैद हुआ, अब फोटो वाला चालान घर आया, पत्नी…
ऑटो न्यूज़ autozBy autoz

प्रेमिका को ले जा रहा था शख्स, ट्रैफिक नियम तोड़ते हुए सीसीटीवी में कैद हुआ, अब फोटो वाला चालान घर आया, पत्नी…

autozBy autozMay 12, 202302 Mins Read
Share Facebook WhatsApp Twitter Telegram Pinterest LinkedIn
Share
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Pinterest Email

केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम की सड़कों पर लगे ‘विवादित’ सीसीटीवी कैमरे राज्य सरकार के लिए सिरदर्द बन गए हैं। वहीं बिना हेलमेट पहने अपनी महिला मित्र के साथ स्कूटर पर सफर करने वाले शख्स के लिए भी ये कैमरे मुसीबत बन गए।

ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर भेजे गए चालान के साथ संलग्न तस्वीर में पति के साथ अपनी महिला मित्र को देखकर पत्नी को गुस्सा आ गया और मामला थाने पहुंच गया। पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पत्नी से महिला मित्र के बारे में पूछताछ

इडुक्की का रहने वाला यह व्यक्ति 25 अप्रैल को अपनी महिला मित्र के साथ शहर की सड़कों पर बिना हेलमेट पहने स्कूटर चला रहा था। दरअसल, गाड़ी का रजिस्ट्रेशन महिला के नाम पर था, ऐसे में व्यक्ति के ट्रैफिक नियम उल्लंघन चालान से जुड़ी डिटेल महिला के मोबाइल फोन पर भेज दी गई। फोटो के साथ मैसेज मिलने पर महिला ने अपने पति से पूछा कि तस्वीर में पीछे बैठी महिला कौन है?

पत्नी को पति की बातों पर विश्वास नहीं हुआ

कपड़े की दुकान में काम करने वाले 32 वर्षीय व्यक्ति ने दावा किया कि उसका महिला के साथ कोई संबंध नहीं था और उसने उसे केवल स्कूटर पर लिफ्ट दी थी। हालांकि, पत्नी को इस बात पर विश्वास नहीं हुआ और दंपति के बीच बहस शुरू हो गई।

पति पर मारपीट का आरोप

महिला ने यहां करमना पुलिस थाने में दर्ज कराई अपनी शिकायत में अपने पति पर मारपीट का आरोप लगाया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पत्नी की शिकायत पर आरोपी पति के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

Share. Facebook WhatsApp Email Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr
Previous Articleहेलमेट लगाकर गाड़ी चलाता है ये शख्स, वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप
Next Article Google Bard AI गूगल बार्ड एआई क्या है, यह ChatGPT से कितना है अलग ?

Related Posts

इस दशहरे आप हीरो स्प्लेंडर का लाभ भी उठा सकते हैं और इसे केवल 10,000 रुपये के डाउन पेमेंट के साथ खरीद सकते हैं।

October 2, 2023

रॉयल एनफील्ड का घमंड, Jawa Standard 2023 ने ज्यादा फीचर्स और स्मार्ट लुक से जीता लोगों का दिल

September 29, 2023

क्या इस दिवाली लॉन्च होगी नई बुलेट इलेक्ट्रिक? जानिए क्या होंगे फीचर्स

September 27, 2023

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.