AUTOZAUTOZ
  • Home
  • Featured
  • बाइक अपडेट्स
  • इलेक्ट्रिक गाड़िया
  • कार अपडेट्स
  • ऑटो न्यूज़
Facebook X (Twitter) Instagram
AUTOZAUTOZ
  • Home
  • Featured
  • बाइक अपडेट्स
  • इलेक्ट्रिक गाड़िया
  • कार अपडेट्स
  • ऑटो न्यूज़
AUTOZAUTOZ
You are at:Home»बाइक अपडेट्स»टाटा सूमो के नए अवतार में सामने आईं तस्वीरें, 5 साल पहले बंद हो गई थी अब फिर से होंगी लॉन्च!
बाइक अपडेट्स

टाटा सूमो के नए अवतार में सामने आईं तस्वीरें, 5 साल पहले बंद हो गई थी अब फिर से होंगी लॉन्च!

autozBy autozJune 7, 202302 Mins Read
Share Facebook WhatsApp Twitter Telegram Pinterest LinkedIn
Share
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Pinterest Email

टाटा सूमो टाटा मोटर्स की सूमो तो आपको याद ही होगी। एक समय था जब यह कार हावी थी। इस कार को देशभर की सड़कों पर दौड़ते हुए देखा गया। इस कार का इस्तेमाल कई सरकारी दफ्तरों में भी किया जाता था। 1994 में पेश किए गए इस वाहन को टाटा के एक्स2 प्लेटफॉर्म पर बनाया गया था। हालांकि महिंद्रा की बोलेरो समेत अन्य विकल्पों में बढ़ोतरी के साथ लोगों के बीच सुमा का क्रेज कम हुआ। जिसके बाद कंपनी ने 2019 में इसका प्रोडक्शन बंद कर दिया था। अब टाटा सूमो के नए रेंडर्स सामने आए हैं। माना जा रहा है कि 2024 में इसकी दोबारा एंट्री होने वाली है।

यह है 2024 टाटा सूमो का डिजाइन
टाटा सूमो के रेंडर को इंस्टाग्राम यूजर बिम्बलेजाइन्स ने शेयर किया है। इसकी 4 तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें टायर्स के साथ इसके फ्रंट और बैक को दिखाया गया है। रेंडर में यह कार पुराने मॉडल के मुकाबले ज्यादा आकर्षक लगती है। इसमें ग्रिल पुराने मॉडल जैसी ही है, लेकिन एलईडी में बदलाव किया गया है। यह 5 दरवाजे वाला मॉडल है। इसके अलॉय व्हील बेहद खास हैं। वे एक खिलते हुए फूल की तरह हैं। कार के बोनट को बिल्कुल अलग डिजाइन दिया गया है। वहीं, इसमें ड्यूल साइलेंसर दिखाए गए हैं।

टाटा सूमो इंजन
टाटा सूमो को 3 डीजल इंजन ऑप्शन के साथ पेश किया गया था। इसके डीजल इंजन 2956 सीसी, 1978 सीसी और 1948 सीसी में आते थे। सभी इंजन मैनुअल ट्रांसमिशन से जुड़े हैं। वेरिएंट और फ्यूल टाइप के आधार पर सूमो का माइलेज 14.07 से 15.3 किमी/लीटर तक था। सूमो 7 सीटर कार है। इसकी लंबाई 4258 मिमी, चौड़ाई 1700 मिमी और व्हीलबेस 2425 मिमी है। माना जा रहा है कि इसके नए मॉडल में जो इंजन मिलेगा वह 140 बीएचपी की पावर और 350 एनएम का टॉर्क देगा।

2022 टाटा सूमो के मुख्य फीचर्स
टाटा सूमो में आज के दौर के हिसाब से कई एडवांस फीचर्स मिलेंगे। उदाहरण के तौर पर इसमें क्रूज कंट्रोल भी मिल सकता है, जिससे लंबी दूरी और एक्सप्रेस-वे पर सफर करते समय कम दबाव पड़ता है। एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले सपोर्ट वाला डिजिटल इंफोटेनमेंट सिस्टम भी मिलेगा। इसमें चाइल्ड सेफ्टी लॉक, कीलेस स्टार्ट, डिजिटल यूएसबी सपोर्ट, कॉल अलर्ट, ब्लूटूथ सपोर्ट, एलसीडी कनेक्टिविटी, 6 एयरबैग, पावरफुल ब्रेक जैसे कुछ अतिरिक्त फीचर्स भी जोड़े जाएंगे।

Share. Facebook WhatsApp Email Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr
Previous ArticleTata Nano evकी खूबसूरती देखकर दंग रह गए लड़कों के सिर, शुरू हुई 300 किलोमीटर रेंज
Next Article अब टीवीएस अपाचे और बजाज पल्सर का क्या होगा? हीरो 7 दिन बाद लॉन्च करेगी ये कमाल की बाइक, जानें इसकी खासियत

Related Posts

बजाज की CNG फ्यूल से चलने वाली मोटरसाइकिल: पेट्रोल प्राइसों को भूलें!

September 23, 2023

स्कूटर से 100 किमी का दमदार माइलेज चाहते हैं, तुरंत सीएनजी किट लगवाएं, कीमत बस इतनी है….

September 23, 2023

जानिए रॉयल एनफील्ड बाइक को किराए पर लेने के फायदे और नुकसान, साथ ही कंपनी के ‘Rental’ प्रोग्राम की विशेषताएँ।

September 22, 2023
Advertisement

Bill Gates चलाते हैं Mahindra ई-रिक्शा, जानिए वजह

TATA मोटर्स 2023 में लॉन्च करेगी ये 4 एसयूवी, जानिए बाजार में आने से पहले क्या होंगे बड़े अपडेट

गलफ्रेंड को छोड़ लडके भाग रहे हे KTM 200 Duke की तरफ

Odysse ने लॉन्च की अपनी नई इलेक्ट्रिक बाइक, मिलेगी 125 किलोमीटर की रेंज और कीमत भी कम

© 2023 AUTOZ.IN Designed by TECNOLOGY SOLUTIONS.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.