Please wait..

महिंद्रा ने लॉन्च किया कार जैसा पिकअप ट्रक

2024 mahindra bolero maxx महिंद्रा एंड महिंद्रा ने 2023 बोलेरो मैक्स पिकअप लॉन्च कर दी है। इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 7.80 लाख रुपये से 10.33 लाख रुपये तक है। कंपनी ने इसे दो रेंज सिटी और एचडी में लॉन्च किया है। सिटी रेंज में इसके 7 वेरिएंट होंगे। जबकि इसके 5 वेरिएंट एचडी रेंज में उपलब्ध होंगे। कुल मिलाकर 12 वेरिएंट उपलब्ध होंगे। इसके अलावा आप इसे डीजल और सीएनजी में भी खरीद सकेंगे। आइए सबसे पहले आपको इसके सभी वेरिएंट की कीमतें बताते हैं।

2024 mahindra bolero maxx बोलेरो मैक्स पिकअप सिटी की कीमत

सबसे पहले बात करते हैं महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिकअप सिटी वेरिएंट की कीमतों की, तो सिटी 1.3 एलएक्स सीबीसी की एक्स शोरूम कीमत 7.85 लाख रुपये है। सिटी 1.3 एलएक्स की कीमत 7.95 लाख रुपये है। सिटी 1.4 एलएक्स सीबीसी की कीमत 8.22 लाख रुपये है। सिटी 14 एलएक्स की कीमत 8.34 लाख रुपये है। सिटी 1.5 एलएक्स सीबीसी की कीमत 8.22 लाख रुपये है। सिटी 1.5 एलएक्स की कीमत 8.34 लाख रुपये है। जबकि, सिटी सीएनजी की कीमत 8.25 लाख रुपये है।

बोलेरो मैक्स पिकअप एचडी वेरिएंट की कीमत

अब एचडी वेरिएंट की बात करें तो बोलेरो मैक्स पिकअप एचडी 1.7 एलएक्स सीबीसी की कीमत 9.26 लाख रुपये है। इसके एचडी 1.7 एलएक्स वेरिएंट की कीमत 9.53 लाख रुपये है। इसके एचडी 1.7 लीटर एलएक्स वेरिएंट की कीमत 9.83 लाख रुपये है। वहीं, इसके एचडी 2.0 लीटर एलएक्स सीबीसी वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 9.99 लाख रुपये है। सबसे आखिर में एचडी 2.0 लीटर एलएक्स वेरिएंट आता है। जिसकी एक्स शोरूम कीमत 10.33 लाख रुपये है।

2024 mahindra bolero maxx
2024 mahindra bolero maxx

24,999 रुपये में शुरू होगी प्री-बुकिंग

महिंद्रा ने 2013 बोलेरो मैक्स पिकअप की बुकिंग लॉन्च से पहले ही शुरू कर दी है। ग्राहक इसे 24,999 रुपये के टोकन अमाउंट के साथ बुक कर सकते हैं। बोलेरो मैक्स पिक-अप के सभी वेरिएंट 2.5 लीटर डीजल इंजन के साथ लॉन्च किए गए हैं। यह इंजन 71 पीएस की पावर और 200 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इनमें 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन दिया गया है। इसकी लोडिंग क्षमता 2 टन तक है।

बोलेरो मैक्स पिकअप के मुख्य फीचर्स

2023 बोलेरो मैक्स पिक-अप में जियो-फेंसिंग, रूट प्लानिंग, व्हीकल ट्रैकिंग, एक्सपेंस मैनेजमेंट, हेल्थ मॉनिटरिंग समेत अन्य फीचर्स दिए गए हैं। आप आईमैक्स एक्स ऐप की मदद से इसे मॉनिटर कर पाएंगे। इस पिकअप में एलईडी टेललैंप, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। कंपनी का दावा है कि यह 17.2 किमी/लीटर का माइलेज देगी। कंपनी इस पर 3 साल या 1 लाख किमी की वारंटी भी दे रही है।

Leave a Comment